पूर्वीं उत्तर प्रदेश की खादी संस्थाओं का कार्यकर्ता सम्मेलन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित पूर्वीं उत्तर प्रदेश की खादी संस्थाओं का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, सम्मेलन में पूर्वांचल के 12 जिलों में कार्यरत कुल 110 खादी संस्थाओं के लगभग 300 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने आज कहा कि
भारत का खादी से भावनात्मक लगाव है तथा विश्व में इसकी खास पहचान है लिहाजा सरकार इससे जुड़ी संस्थानों को संकट से उबारने के हर संभव उपाये करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोडियो कार्यक्रम “मन की बात” में खादी खरीदने और ग्रामोद्योग में निर्मित वस्तुओं को खरीदने का आह्वान किया था, जिससे खादीग्रोद्योग से जुड़े लोग बेहद उत्साहित हैं। इसका सकारात्मक असर साफ तौर पर दिख रहा है।
युवाओं को खादी के प्रति आकर्षित करने के लिए मशहूर ब्रांड डेनिम खादी, पश्मीना टी-शर्ट, मधुबनी की साड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों से गर्म कपड़े भी उपलब्ध कराए गए हैं।