देवरिया · लखनऊ · जयपुर — अभिलेखागार 2012–2021

कम्बल वितरण

कार्यक्रम · कलराज मिश्र · 2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि समाज के गरीब व निचले तबके के लोगों की सेवा करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य होता है। उन्होंने कहाकि जनता कई अपेक्षाओं व भरोसे के साथ अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है। ऐसे में अपने निर्वाचित पद पर रहते हुए आमजन की सेवा एवं उनकी समस्याओं का निराकरण कैसे हो इसके लिए हर सम्भव कोशिश जनप्रतिनिधियों को करनी चाहिए।

श्री मिश्र आज विकासनगर के लेखराज पन्ना के निकट गरीब व असहाय लोगों को कम्बल इत्यादि बांटने के बाद स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को सर्दी से बचाने के लिए स्थानीय पार्षद अखिलेश गिरि ने कम्बल वितरित किये जाने की जो सार्थक पहल शुरू की है वह सराहनीय ही नहीं बल्कि प्रेरणादायक भी है। कार्यक्रम को महापौर डा0 दिनेश शर्मा, विजय बहादुर पाठक, संतोष सिंह ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर स्वामी यतिन्द्रानन्द गिरि, भुगुनाथ शुक्ल, देवजीत पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, पार्षद राकेश सिंह, त्रिवेणी शंकर तिवारी, ओमप्रकाश राजपूत, बृजमोहन पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, मुंशी पाण्डेय, महादेव प्रसाद रावत, रामकेश यादव, जगन्नाथ लोधी, सीo एमo द्विवेदी, पवन गिरि, पंo श्याम अग्निहोत्री सहित क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित थे।

Related Posts

राम मंदिर भाo जo पाo स्थायी मुद्दा

पुस्तक विमोचन

"एक पहल" द्वारा आयोजित कार्यक्रम कलराज मिश्र पर पुस्तक का विमोचन हाल के दिनों में न्यायपालिका और न्यायाधीशों पर उठते सवालों

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 88वें जन्मदिवस की पूर्व सन्धा पर 88 विकासकार्यों का शिलान्यास

लखनऊ 24 दिसम्बर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि

In Himachal BJP to replace LPG with electric cookers

Shimla : New districts, free medicines in government hospitals, promoting cement industry, tapping more hydroelectric power, increasing daily wages and

Himachal election picture in favour of BJP

Senior National Vice President of BJP, Kalraj Mishra declared at a news conference in Mandi that the election picture

Leave a Comment

Latest News

  • Crisis of Electricity in UP
  • राम मंदिर भाo जo पाo स्थायी मुद्दा

Stay Connected

Lucknow

MLA LUCKNOW EAST-173 OFFICE 24 Gautampalli, LUCKNOW PHONE NO 0522-2236155 Just Opposite SP Traffic Office

RESIDENCE Flat No. 1102, B.N. Lahiri Marg, Dalibagh, Lucknow. (U.P.) Ph: 0522-2204550 Near DGP Office

Recent Post

  • Crisis of Electricity in UP
  • राम मंदिर भाo जo पाo स्थायी मुद्दा

Most Viewed

  • Contact viewed 685 times
  • Family viewed 655 times
  • Biography viewed 516 times
  • BJP leader pelted with stones viewed 419 times
  • Positions Held viewed 407 times

Quick Links

© 2012 Kalraj Mishra :: Indian Politician