देवरिया · लखनऊ · जयपुर — अभिलेखागार 2012–2021

कलराज मिश्र का देवरिया में अभूतपूर्व स्वागत हुआ

देवरिया · कलराज मिश्र · 2026

कलराज मिश्र का देवरिया संसदीय क्षेत्र में अभूतपूर्व स्वागत हुआ, क्षेत्र में सूचना होते ही लोगों ने कलराज जी को हाथों हाथ लिया और लोगों में कलराज मिश्र के स्वागत में माला पहनाने के लिए होड़ सी मची थी । देवरिया कि जनता थोड़ी थोड़ी दूर पर जत्थे बनाकर कलराज मिश्र के स्वागत के लिए आतुर दिखी । लोगों का उत्साह इस बात से ही जान पड़ता है कि कलराज मिश्रा को 20 कि० मी० कि दूरी तय करने में लगभग 5 घंटे का समय लग गया ।

कलराज मिश्र के देवरिया से चुनाव लड़ने से लोगों में खासा उत्साह देखा गया ।

कलराज मिश्र गोरखपुर देवरिया बॉर्डर, सहजनवा से खुली जीप में सवार होकर महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास पहुँचे और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया ।

कलराज मिश्र ने कहा कि “देवरिया मेरे लिए घर जैसा, यहाँ से चुना जाना देवयोग है।” उन्होंने ने बताया कि “मेरे राजनैतिक जीवन कि शुरुआत देवरिया से हुई थी और इमरजेंसी के दौरान देवरिया जेल में 19 महीने तक रहा भी था “

कलराज मिश्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करके पयासी गाँव रवाना हुए रस्ते में पुनः थोड़ी थोड़ी दूर पर लोगों ने कलराज मिश्र को फूल माला पहनाकर व नारा लगाकर स्वागत किया

पयासी गांव में भी कलराज मिश्र ने श्री रैनाथ ब्र्हम और वत्स ऋषि के मंदिर पहुँच कर अपने कुल गुरु और देवता का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात गांव के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समर्थन माँगा और कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र से मुझे जीता कर श्री नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री पद पर पहुचने में सहायता करें|

श्री कलराज ने नरेंद्र मोदी कि तारीफ में कहा कि “आज भारत को नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण कि ज़रुरत है क्योंकि नरेंद्र मोदी के मस्तिष्क में ही भारत विकास का स्पष्ट स्वरुप है। “