देवरिया · लखनऊ · जयपुर — अभिलेखागार 2012–2021

टोंक सड़क दुखान्तिका पर राज्यपाल की शोक संवेदना

समाचार · कलराज मिश्र · 2026

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोंक में बनास पुलिया के निकट सड़क दुखान्तिका में खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। —