राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शहीद जितेन्द्र सिंह का चित्र मंगलवार को राजभवन में उनके परिजनों को भेंट किया। यह चित्र श्री चन्द्र प्रकाश गुप्त ने तैयार किया। बी.एस.एफ. में सहायक कमाण्डेट जितेन्द्र सिंह जम्मू में देश की रक्षा करते हुए जून, 2018 में शहीद हुए थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने शहीद के पिता श्री समुद्र सिंह व माता श्रीमती सुमित्रा देवी को चित्र भेंट किया। इस मौके पर श्री रोहित कृष्ण भी मौजूद थे।
माँ भारती के वीर सपूत शहीद जितेन्द्र सिंह का चित्र उनके पिता श्री समुद्र सिंह व माता श्रीमती सुमित्रा देवी को भेंट किया, जिसे श्री चन्द्र प्रकाश गुप्त ने तैयार किया। बी.एस.एफ. में सहायक कमाण्डेट जितेन्द्र जून, 2018 में देश की रक्षा करते हुए जम्मू में शहीद हुए थे। pic.twitter.com/lkj1oGJkAj
— कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) September 24, 2019