News
राज्यपाल से केन्द्रीय मंत्री की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को यहां राजभवन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से महानिदेशक (जेल) की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरूवार को यहां राजभवन में महानिदेशक (जेल) श्री राजीव दासोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्यपाल को श्री दासोत ने ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट-2020‘ की प्रति भी भेंट की। उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट के अन्तर्गत राजस्थान बड़े एवं मध्यम आकार के 18 राज्यों की श्रेणी में जेलों के रखरखाव, प्रबंधन एवं प्रशासन में अव्वल रहा है।
Read More »राज्यपाल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री दिलीप गांधी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री दिलीप गांधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »राज्यपाल ने सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंडी (हिमाचल प्रदेश) के सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से सिक्किम के राज्यपाल की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद ने मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »धर्म और उससे जुड़े मूल्य कभी भी अप्रासंगिक नहीं हो सकते
’21 वीं सदी के विश्व में धार्मिक मूल्य’ विषयक ऑनलाइन अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित धर्म जीवन से जुड़ी नैतिकता से जुड़ा व्यापक अर्थ वाला शब्द धर्म और उससे जुड़े मूल्य कभी भी अप्रासंगिक नहीं हो सकते —राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि धर्म का सम्बन्ध केवल मंदिर, मस्जिद से नहीं है। उपासना, व्यक्ति–धर्म का एक अंग हो सकती है, किन्तु धर्म व्यापक शब्द है। जिन नियमों से, व्यवस्था से और जिस आदर्श आचारसंहिता से सृष्टि निरन्तर चलती है, वही धर्म है। उन्होंने विश्वभर के धर्मों की चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी धर्म भाषा, मजहब, क्षेत्र के …
Read More »एक पैर नहीं होने के बावजूद खेलों में प्राप्त सफलताओं के लिए अंशुल की सराहना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दुर्घटना में अपना एक पैर गंवाने के बावजूद खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले अंशुल बंसल को शनिवार को राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जर्मन तकनीक आधारित कृत्रिम पैर (ओटो बोक लेग) प्रदान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस मौके पर कहा कि पर्वतारोहण के लिए विशेष रूप से निर्मित इस कृत्रिम पैर से अब अंशुल पर्वतारोहण में भी देश का नाम रोशन कर सकेगा। उन्होंने इसके लिए श्री गुरू देवा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से भारत सरकार के उपक्रम आईएफसीआई सोशल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त इस सहयोग के लिए उनकी सराहना …
Read More »राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जोधपुर के बाप क्षेत्र में गाड़ना गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हुए सड़क हादसे की दुखान्तिका पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। श्री मिश्र ने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके शोकाकुल परिजनों को यह भारी दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »स्थानीय परम्परा और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में पहल करें विश्वविद्यालय
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि तीज-त्योहारों की हमारी संस्कृति में उमंग और उल्लास के भाव सहज रूप में निहित हैं, इसीलिए हमारी सांस्कृतिक परम्पराएं हजारों साल से जीवंत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के उत्कृष्ट केन्द्र बनने के साथ ही स्थानीय परम्परा और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी पहल करें। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित रम्मत महोत्सव-2021 के उद्घाटन के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नाट्य को पंचम वेद के रूप में माना गया है। उत्तर प्रदेश …
Read More »