माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने आज सपत्नीक बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना किया एवं देशवासियों और प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए कामना की। बांसवाड़ा स्थित "माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर" मे आज सपत्नीक, माँ त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/u7PYkN3EUM — कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) September 27, 2019
Read More »administrator
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 103 वीं जयंती, काशी विश्व विद्यालय
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के महामना सभागार, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 103 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुआ तथा कार्यक्रम में आये गणमान्य लोगों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को मेरा सम्बोधन स्वतंत्र भारत के मौलिक विचारक, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक पुरुष, भारतीयता के चिंतक, श्रम, सौजन्य एवं शालीनता के प्रतीक, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का पूरा जीवन आधुनिक भारत और ‘न्यू इंडिया’ के लिये प्रेरणा स्रोत है। सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक पुरुष पं. दीनदयाल जी ने भारतीय चिति की विराटता का दर्शन कराया। पं. दीनदयाल जी का ...
Read More »पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सी. आर. चौधरी से भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सी. आर. चौधरी नेभेंट की, महामहिम राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सी.आर. चौधरी (@crchaudharymos) से आज राजभवन, जयपुर में भेंट। pic.twitter.com/kA8aQEboGs — कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) September 24, 2019
Read More »श्री गुलाब चन्द कटारिया से भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया ने मुलाकात की। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया (@Gulab_kataria) से राजभवन जयपुर में शिष्टाचार भेंट। pic.twitter.com/Bug0WWR455 — कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) September 24, 2019
Read More »अमर शहीद जितेन्द्र सिंह के परिजनों को चित्र भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शहीद जितेन्द्र सिंह का चित्र मंगलवार को राजभवन में उनके परिजनों को भेंट किया। यह चित्र श्री चन्द्र प्रकाश गुप्त ने तैयार किया। बी.एस.एफ. में सहायक कमाण्डेट जितेन्द्र सिंह जम्मू में देश की रक्षा करते हुए जून, 2018 में शहीद हुए थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने शहीद के पिता श्री समुद्र सिंह व माता श्रीमती सुमित्रा देवी को चित्र भेंट किया। इस मौके पर श्री रोहित कृष्ण भी मौजूद थे। माँ भारती के वीर सपूत शहीद जितेन्द्र सिंह का चित्र उनके पिता श्री समुद्र सिंह व माता श्रीमती सुमित्रा देवी को भेंट किया, जिसे श्री चन्द्र प्रकाश ...
Read More »केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री गडकरी का हिमाचल प्रदेश की पारम्परिक पगड़ी पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया |
Read More »इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का 133वां स्थापना दिवस समारोह
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के 133वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मलित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा: इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1887 में हुई थी। आज उसके 133वाॅ स्थापना दिवस के अवसर पर आपने मुझे बुलाया यह मेरे लिए परम प्रसन्नता का विषय है क्योंकि तीर्थों में सर्वोत्तम माने जाने वाले तीर्थराज प्रयाग की पावन धरा क्षण-क्षण ऊर्जा प्रदान करती है। उत्तर वाहिनी पुण्य सलिला गंगा और दक्षिण वाहिनी यमुना के साथ भूतल वाहिनी सरस्वती के संगम पर स्थापित विश्वविद्यालय भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय माना जाता रहा है। यहां भारत के कोने-कोने से तथा विश्व के अन्य देशों के छात्र ...
Read More »राजस्थान बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा
महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान ने मध्यप्रदेश से सटे हाड़ौती केबाढ़ प्रभावित इलाकों कोटा, झालावाड़, बारां, धौलपुर और बूंदी जिलों का का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से बात कर बाढ़ और इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी ली।महामहिम राजयपाल ने राज्यपाल रहत कोष से 50 लाख रुपए इन क्षेत्रों में निम्नवत देने की घोषणा की है। कोटा: 15 लाख बूंदी: 10 लाख झालावाड़: 10 लाख धौलपुर: 10 लाख बारां: 5 लाख आज कोटा, बून्दी, झालावाड़, धौलपुर और बारां में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत कार्यों की जानकारी ली।राज्यपाल राहत कोष से ₹50 लाख रुपये मदद स्वरूप ...
Read More »स्व.सुषमा स्वराज जी के परिजनों से भेंट
माममहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के पति श्री स्वराज कौशल एवं पुत्री सुश्री बांसुरी स्वराज से उनके आवास पर मिल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। माननीय राज्यपाल महोदय ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज जी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया, और लिखा कि कल स्व.सुषमा स्वराज जी के घर पर उनके पति व पुत्री से मिला। अपना दिल्ली आवास छोड़ने से पहले व हिमाचल मे राज्यपाल की शपथ लेने से पूर्व भी उनसे मिला था तब नही सोचा था कि यह हमारी अंतिम भेंट है, उनका जाना भारतीय राजनीति के साथ मेरी भी व्यक्तिगत हानि है, प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें। ...
Read More »महामहिम राष्ट्रपति से दिल्ली में भेंट
जयपुर में 9 सितंबर 2019 को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ लेने के उपरांत अपने प्रथम दिल्ली प्रवास पर माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। आज दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से मिला। pic.twitter.com/JiJoyfUDVf — कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) September 19, 2019
Read More »